पूर्व प्रधान रतन गुज्जर ने भाजपा का सदस्य बनने के लिए किया प्रेरित
रतिया ; रवि गोयल – भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान संत कबीर शिक्षा समिति रतन गुज्जर ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में रतिया हलका पूरा भरमण करते हुए लोगों को भाजपा का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने जन जागरण अभियान में लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमत्री मनोहर लाल की सरकार गरीबो की समर्पित है और अपनी अत्योदय स्कीम के तहत गरीब, किसान व कागार की हितैषी है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के लिए केंद्र सरकार ने 62 398 करोड रखे।जो कि पिछले बजट से 19 प्रतिशत ज्यादा है। मनरेगा के लिए 60 हजार करोड का बजट रखा जो कि पिछले बजट से 5 हजार करोड ज्यादा है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन का बजट 6060 करोड से 9774 करोड किया। उज्जवला गैस योजना से 9 करोड को लाभ हुआ। प्रधान मंत्री बीमा योजना से किसानों के लाभ मिला। हरियाणा सरकार ने कन्यादान राशि 31 हजार रुपये 51 हजार रुपये की। बुढापा पेंशन 1 हजार से 2 हजार की। अंबेडकर छात्र वृति योजना लागू की प्रत्येक में महिला थाना खोला गया तथा बिजली बिलों में छूट की गई गई जिससे 41 लाख को फायदा हुआ। बी नोटीफाइड बोर्ड का गठन कर अति दलित को ऊपर उठाने के प्रसाय किया। किसान की फसल को दो गुणे दाम का भरपूर प्रत्यन किया। राजनीतिक क्षेत्र में शिक्षित प्रतिनिधियों का कानून बना कर लागू किया। नौकरियों में पारदर्शिता बरतकर अत्योदय योजना को लागू किया तबादलों को आनलाइन कर तबादलों की आपा धाफी को रोक और लिंग अनुपात 2014 में 871 था और यह 2018 के अंत तक 922 तक पहुंच गया। मुख्य मंत्री सामाजिक सुरक्षा योनजा के अंतरगर्त कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये की वितिय सहायता को लागू किया। मान्यता प्राप्ता पत्रकारों को 10 हजार रुपये मासिक पैंशन लागू की। शहीद सैनिकों के आश्रितों को 20 लाख से 50 लाख रुपये की सहायता लागू की। पंजीकृत श्रमिकों को लडकी की शादी पर 1 लाख एक हजार रुपये का प्रावधान किया। योग क्षेत्र में देश को योग गुरु स्थापित किया। मोची का काम करने वाले 1500 व्यक्यिों को 50-50 हजार रुपये ब्याज मुक्त अनुदान देने का प्रावधान किया। उन्होंने कहा कि इस बार विधान सभा के चुनावों में जनता 85 का आंकडा पार करेगी लोगों के उत्साह से लगता है कि लोगों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को पूर्णत्या अपना लिया है। उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि अगर भाजपा ने उनकों रतिया से चुनाव लडवाया तो वो आवश्य ही यहां की जनता जर्नादन की सेवा के लिए प्रेरित रहेगे। प्रधान मंत्री ने भारत को विश्वख्याति पर पहुचाया। सरकार ने जातपात का भेद खत्म कर एक हरियाणा एक हरियाणवी का नारा देकर सबकों भाईचारे एक सुत्र में जोडा।